फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना: मिला बजट, 415 गरीब परिवार की बेटियों के पीले होंगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। गरीब परिवार अपनी बेटे व बेटे की शादी आसानी से कर सकेंगे, क्योंकि सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश सरकार ने बजट जारी कर दिया है। शासन की ओर से आवंटित धनराशि से पहले चरण में 415 जोड़ो की शादी कराई जाएगी। इसके लिए पात्र लाभार्थियों से आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। इच्छुक लोग विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, निकाय व ब्लॉक कार्यालयों में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। गरीबों को बेटी के हाथ पीले करने में किसी से कर्ज नहीं लेना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण में 70 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। इससे 415 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। बताया कि प्रति जोड़ों के हिसाब से शादी में 51 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। इसमें से वैवाहिक बंधन में बंधन में बंधने वाले जोड़ों को प्रोत्साहन राशि 35 हजार रुपये, दस हजार रुपये का बर्तन, कपड़े व अन्य सामग्री शामिल होगी। छह हजार रुपये शादी के दौरान सजावट व खान-पान पर खर्च किया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि पात्र व्यक्ति अपने बेटी व बेटे की शादी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आए हुए आवेदन पत्रों की जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
समान्य वर्ग के 100 जोड़ों की शादी को मिले 20 लाख
मंझनपुर। समान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं, उनके बेटी व बेटे की शादी के लिए सरकार व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के तहत 20 हजार रुपये देती है। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत 20 लाख रुपये का बजट मिला है। आवंटित बजट से 100 जोड़ो की शादी कराई जाएगी। व्यक्तिगत शादी अनुदान लेने के लिए पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें