फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सपाइयों ने कसी कमर

Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम के आगमन को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें मुख्यमंत्री के जिले में संभावित आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं के समक्ष 28 मई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों का खुलासा किया तथा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विधानसभावार साधन व जनता को कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कर रहे महासचिव गुलाम हुसैन ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी से जुडे़ अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य रूप से सुभाष सिंह पटेल, सबीह हैदर मीनू, कैलाश केशरवानी, अनीस अहमद, खड्ग सिंह, अरुण कुमार, राम सागर सिंह, सुरेश सिंह यादव, हाजी अवैस, रमेश यादव, अवध नरेश, अश्वनी सिह, कौशलेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें