फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला डॉक्टर के घर चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा गुप्ता के घर शुक्रवार दिनदहाड़े हुई 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में, दूसरे दिन पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला है। फुटेज में एक संदिग्ध बैग लेकर घर के अंदर जाता और कुछ देर बाद दूसरा बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक ही व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। वह एक बैग लेकर घर के अंदर जाता है और वहां से दूसरा बैग लेकर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस टीम फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। संदिग्ध के आने-जाने के रास्तों और उसकी पहचान के लिए आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के घर यह चोरी सुबह 10 बजे से दोपहर करीब पौने तीन बजे के बीच हुई थी। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। चोर घर का ताला तोड़कर करीब पांच से छह लाख रुपये नकद और शादी के समय मिले सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सत्यनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। अब फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस उसकी पहचान कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें