फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेघों की आंख-मिचौली... झमाझम बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात से जिले में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। काले बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन उमस के कारण लोग दिनभर परेशान दिखे।
विज्ञापन

रात से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में काले बादलों ने डेरा डाल दिया और रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बुधवार सुबह सिराथू क्षेत्र में कुछ देर अच्छी बारिश हुई, जबकि सरायअकिल, कल्याणपुर, पुखरायां, कड़ा, करारी और अन्य क्षेत्रों में दिनभर हल्की फुहारों का दौर चलता रहा। हालांकि, तेज बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं।
दिनभर कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। हल्की बारिश के बाद उमस और बढ़ गई, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दूसरी ओर, किसान धान की रोपाई और खरीफ फसलों के लिए अच्छी बारिश का इंतजार करते रहे। उनका कहना है कि हल्की बूंदाबांदी से खेतों की नमी तो बढ़ी है, लेकिन खेती के लिए झमाझम बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

वहीं, रात करीब नौ बजे मंझनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए अगले 48 घंटों के भीतर जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें