थाना क्षेत्र के कोरीपुर गांव में शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने उपनिरीक्षक जेपी सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी बैरमपुर जेपी सिंह ने बताया कि कोरीपुर में एक पक्ष के सुंदर सरोज, बुदानी उर्फ कलेबाज, धर्मेंद्र, निशा और कलावती और दूसरे पक्ष के सरोज, संजय, फूलचंद, उर्मिला और रानी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी।
आरोप है कि शराब के नशे में दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे राजा पुत्र बुदानी और दूसरे पक्ष के सोनैलाल पुत्र झल्लर को भी चोटें आईं।