फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दावा-36 केंद्रों में 2927 मरीजों का इलाज, पड़ताल-पांच केंद्रों में 117 का हुआ उपचार

Mon, 17 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सेलरहा प​श्चिम ​स्थित पीएचसी में आरोग्य मेले के दौरान पसरा सन्नाटा।  संवाद
विज्ञापन
स्थानीय पीएचसी के साथ ही सेलरहा पश्चिम, चंदीपुर और सईगंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इन केंद्रों में संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में 117 मरीजों का इलाज किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 36 केंद्रों में 2927 मरीजों के इलाज का दावा किया है। स्वास्थ्य केंद्रों में खांसी, जुकाम, सर्दी और बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। सेलरहा पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट ने उपचार किया।
विज्ञापन

मंझनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमओआईसी डॉ. नीरज कुमार की देखरेख में कुल 22 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में डॉ. सीवी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह और लैब टेक्नीशियन शरद चौधरी ने रोगियों की जांच कर दवाएं दीं। सुबह करीब 11 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) भी केंद्र पहुंचे और मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी।
सेलरहा पश्चिम पीएचसी में फार्मासिस्ट अशोक कुमार सिंह ने 17 मरीजों का उपचार किया। यहां भी बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग और कमजोरी जैसे सामान्य रोगों को लेकर लोग परामर्श लेने पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि, बीते दो माह पहले डॉ. पूनम प्रजापति का तबादला होने के बाद से यहां किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई। साथ ही वार्ड बॉय और लैब टेक्नीशियन के पद भी रिक्त हैं। फार्मासिस्ट ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच सेवाएं संचालित की जा रही हैं। दोपहर 12 बजे निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर एक डॉक्टर की नियुक्ति हो जाएगी।
इसी तरह भरवारी के चंदीपुर पीएचसी में डॉ. सदफ सिद्दीकी ने 42 मरीजों का उपचार किया। सईगंज स्थित अर्बन पीएचसी में डॉ. सूची ने 20 मरीजों को देखा। यहां त्वचा रोग, सर्दी-बुखार के मरीज रहे। चमरूपुर पीएचसी में डॉ. सुधीर कुमार वर्मा की जेल ड्यूटी होने के कारण फार्मासिस्ट ने 16 मरीजों का उपचार किया।
- जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों में 2927 मरीजों का उपचार हुआ। जांच के दौरान गंभीर मिले 14 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मेले में 62 डॉक्टर व 149 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही सभी केंद्रों में 39 गोल्डन कार्ड और 130 आभा आईडी बनाई गई है। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ

कम मरीज वाले केंद्रों पर बढ़ेगी निगरानी, विशेष टास्क फोर्स का गठन



स्थानीय पीएचसी और सेलरहा पीएचसी का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ ने बताया कि इन दोनों केंद्रों पर अपेक्षित संख्या में मरीज नहीं पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं सहित सभी संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं मूरतगंज, भरवारी, कड़ा, सिराथू और कनैली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर अच्छी-खासी भीड़ रही।



उन्होंने बताया कि मंझनपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले कुछ केंद्रों पर इस बार मरीजों का इनपुट कम रहा। अगली बार आरोग्य मेलों में इन केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जहां-जहां मरीजों की संख्या कम रही हैं। वहां, सुधार करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स प्रत्येक रविवार को बैठक करेगी।

सेलरहा पश्चिम स्थित पीएचसी में आरोग्य मेले के दौरान पसरा सन्नाटा।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें