फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अद्योषित बिजली कटौती को लेकर भरवारी के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को एक बार फिर फूट पड़ा। आजाद युवा संगठन के बैनर तले कस्बाइयों ने मंझनपुर आकर एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को मांगों का ज्ञापन देते हुए 14 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की। कस्बाइयों ने मांगें पूरी नहीं होने पर दोबारा बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बतादें कि भरवारी कस्बे की बिजली व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। नगर के लोगों का कहना है कि 24 घंटे में मुश्किल से उन्हें 6 घंटे आपूर्ति मिलती है। जो आपूर्ति मिलती है वह ट्रिपिंग की भेंट चढ़ जाती है। रात में तो बिजली आती ही नहीं है। इसकी वजह से कस्बाइयों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बिजली के अभाव में अनिद्रा का शिकर हो रहे हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई और कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। रात की कटौती को लेकर कस्बाइयों ने अभी हाल ही में छह दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था।

इसके बाद भी कटौती बंद नहीं हुई। इसे लेकर शुक्रवार को कस्बे के लोगों का गुस्सा फिर फूट पड़ा। नाराज लोगों ने आजाद युवा संगठन की अगुवाई में एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें ज्ञापन देकर रात की कटौती बंद करने और 14 घंटे आपूर्ति देने की मांग की। इस मौके पर अभिजीत कुमार, वीरेन्द्र केसरवानी, संतोष कुमार, अंशुमान, वेद प्रकाश, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें