फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में चाऊमीन फैक्ट्री पर मारा छापा, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी में चाऊमीन फैक्ट्री पर मारा छापा, सील
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने टिटिहिरिया गांव में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस्ती के बीच में संचालित अवैध चाऊमीन फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री में पांच मशीनें मिलीं। फैक्ट्री मालिक लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर फैक्ट्री को सील करने के साथ ही कोखराज पुलिस को खबर दी गई कि बिना लाइसेंस फैक्ट्री का संचालन नहीं होने पाए।
विज्ञापन

भरवारी के टिटिहिरिया गांव में चाउमीन की एक फैक्ट्री दो साल से संचालित थी। बस्ती के बीच फैक्ट्री होने की वजह से मोहल्ले वाले धुएं से काफी परेशान थे। इसका विरोध करने पर फैक्ट्री संचालक मोहल्ले वालों का धमकी दिया करता था। इसकी जानकारी किसी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। मंगलवार को जिला अभिहित अधिकारी शशि शेखर के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में पांच मशीनें संचालित मिलीं। फैक्ट्री संचालक सौरभ केसरवानी भी मौके पर मिल गया। सौरभ ने फैक्ट्री संचालन का लाइसेंस नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें