फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले के 992 स्थानों पर आज जलाई जाएगी होलिका

Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 992 स्थानों पर आज जलाई जाएगी होलिका
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल पर मौजूद रहेंगे बीट सिपाही, होमगार्ड और चौकीदार
हलका प्रभारी और थानेदार भ्रमण पर रहकर रखेंगे स्थिति पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के 992 स्थानों पर मंगलवार रात होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले में रंग खेला जाएगा। होलिका दहन स्थल की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यवस्था कर ली है। स्थानों के चयन के बाद हर स्थल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंझनपुर में 150, करारी में 89, कोखराज में 69, सैनी में 71, पइंसा में 48, कड़ाधाम में 75, संदीपनघाट में 46, पिपरी में 92, चरवा में 58, सरायअलि में 106, कौशाम्बी में 76, महेवाघाट में 40 और पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के 70 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। हर स्थल पर कम से कम एक बीट सिपाही, एक होमगार्ड व चौकीदार अपनी मौजूदगी में होलिका दहन कराएगा। इसके अलावा हलका दरोगा व थाना प्रभारी भ्रमण पर रहकर भी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सर्किल अफसर पूरे कार्यक्रम की मानीटरिंग करेंगे। मुख्यालय में रिजर्व में भी फोर्स रखी गई है। इसी तरह रंग खेले जाने वाले दिन भी नगर से लेकर गांवों तक सख्त सुरक्षा का खाका खींचा गया है। एएसपी समर बहादुर ने कहा कि लोग निर्धारित समय तक ही रंग खेल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें