फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मोहा मन

Sun, 24 Sep 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। कस्बे में प्रथम पूज्य गजानन जी की मूर्ति स्थापना के साथ 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हो गई। शुक्रवार देर शाम सिराथू पहुंचे प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने भी इसमें शिरकत की।
विज्ञापन


मेयर ने श्रीगणेश का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। आयोजक जय श्रीराम युवा समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर मेयर का स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। समिति के सदस्य सर्वेश साहू ने बताया की महोत्सव में कस्बे के प्रतिभावान बच्चों के द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

रविवार को गणेशजी की शाही सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र कुमार यादव, सचिन केसरवानी, सर्वेश साहू, मनीष केसरवानी, रामजी जायसवाल, सत्यम केशरी, दिव्यांशु केसरवानी, रामचंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें