फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 16 Feb 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में हुआ आयोजन, 40 बच्चों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। नगर के भवंस मेहता विद्याश्रम स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने मॉडलों के जरिये हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक संदीप सक्सेना ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें जूनियर कक्षाओं के बच्चों द्वारा मल्टीपरपज हार्वेस्टर, वायरलेस एनर्जी, बुलडोजर, मेजर होम सिक्योरिटी डिवाइस, विंड एनर्जी, वाटर साइकिल, स्क्वायर बॉक्स आदि कई प्रकार के वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद निदेशक ने बच्चों से तमाम सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव, विज्ञान शिक्षक सुशील श्रीवास्तव, हेड मिस्ट्रेस निशी श्रीवास्तव, शिक्षक अवधेश मिश्रा,अनिल मिश्रा, सुधाकर सिंह, रामसनेही श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, नागेंद्र द्विवेदी समेत शिक्षक और विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें