फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले के 1096 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हर बृहस्पतिवार मिलेगा पौष्टिक लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत 1096 परिषदीय विद्यालयों के 1.52 लाख बच्चों सहित, सहायता प्राप्त विद्यालय, मदरसे व जहां भी मध्याह्न भोजन योजना संचालित होती है, वहां अब सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को अतिरिक्त पौष्टिक सामग्री दी जाएगी। इसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री में मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल-मूंगफली का गजक, चौलाई/बाजरे का लड्डू (कम से कम 20 ग्राम) या भुना चना (कम से कम 50 ग्राम) में से कोई एक बच्चों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के अनुसार, फ्लैक्सी फंड की उपलब्धता के आधार पर यह व्यवस्था दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत हर बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों को पांच रुपये प्रति छात्र प्रति दिवस की दर से सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन उपलब्ध कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को अवकाश होने पर वितरण अगले कार्यदिवस में होगा।
जिलाधिकारी सामग्री की उपलब्धता के अनुरूप उपयुक्त विकल्प या दिनवार निर्धारण करेंगे। इसकी निगरानी के लिए विद्यालयों से ब्लॉक स्तर पर रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था की गई है। जिला और विकासखंड स्तर की टास्क फोर्स इसका निरीक्षण करेगी, वहीं प्रदेश स्तर पर सोशल ऑडिट के माध्यम से मूल्यांकन कराया जाएगा। बीएसए कार्यालय से योजना का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी स्कूलों को आदेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन समस्त परिषदीय विद्यालयों व सहायता प्राप्त विद्यालयों में जहां मध्याह्न भोजन योजना संचालित होती है, वहां पर कराया जाएगा। इसका निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें