फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवरात्र पूजा के दौरान डीजे जनरेटर में फंसा बाल, किशोरी घायल

Sat, 27 Sep 2025 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र के दीवर कोतारी स्थित महाबली बाबा देवस्थान में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूजा-अर्चना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के बाहर डीजे बज रहा था और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम रहे थे। इसी बीच सैदनपुर निवासी 14 वर्षीय माया देवी पुत्री हरिमोहन जनरेटर के पास बैठी थी। अचानक उसका बाल जनरेटर के पंखे में फंस गया। तेज झटके के साथ उसका सिर खिंच गया, जिससे उसके सिर से पूरे बाल निकल गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। करीब 20 मिनट के बाद एंबुलेंस पहुंची और घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है की घटना की जानकारी हुई है। टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें