सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार अपाचे बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम आयुष पुत्र रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार अपाचे बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम आयुष पुत्र रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बताया गया कि कौशाम्बी की ओर से दो युवक अपाचे बाइक से तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी दौरान बाइक ने सड़क किनारे मौजूद आयुष को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर डायल 112 और सरायअकिल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों और परिजनों को समझाने में जुटी रही। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा है।