फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में बालक जख्मी, फूटा गुस्सा

Tue, 05 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। खेत की ओर जाते समय सड़क पार कर रहे बरलगा गांव के 8 वर्षीय बालक संगीत पुत्र द्वारिका प्रसाद को अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। खून से लथपथ बच्चे को देख गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग चालक की गिरफ्तारी और गांव के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। लोग तभी शांत हुए जब मिट्टी-ईंट डालकर पुलिस ने स्पीड ब्रेकर बनवा दिया।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के बरलहा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद सरोज किसान है। वह मजदूरी भी करता है। उसका 8 साल का बेटा संगीत कुमार सोमवार  सुबह लगभग 10 बजे खेत की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही गांव के सामने सड़क पार करने लगा तभी भरवारी से करारी की ओर जा रहे किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से संगीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खून से लथपथ सड़क पर देख गांव के लोग दौड़े। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी आए।

 घायल बच्चे को घरवाले लेकर नजदीकी अस्पताल भागे। वहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। उधर, बच्चे को कुचलने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। इससे गांववालों में गुस्सा फूट पड़ा। चालक की गिरफ्तारी और गांव के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ करारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। आखिर में पुलिस ने ईंट-मिट्टी डालकर स्पीड ब्रेकर तैयार कराया। एसडीएम से बात करके हफ्तेभर के भीतर मानक मुताबिक स्पीड ब्रेकर बना देने का भरोसा दिया। इसके बाद ही ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें