फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुका छिपी खेलते समय सेफ्टी टैंक में गिरा बालक, मौत

विज्ञापन
Child falls in safety tank while playing hide and seek, death - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुरमोड़ बाजार में सोमवार की शाम मोहल्ले के बच्चों के साथ लुका छिपी खेल रहा एक बालक सेफ्टी टैंक में गिर गया। जब परिजनों को जानकारी हुई तो उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के तिल्हापुरमोड़ बाजार निवासी राजेश कुमार केशरवानी पान के थोक कारोबारी हैं। उनका दस वर्षीय बेटा शनि सोमवार की शाम मोहल्ले के बच्चों के साथ लुका छिपी खेल रहा था। खेलते हुए सभी बच्चे पड़ोसी राजेंद्र सिंह ने मकान में छिपने लगे।
इसी दौरान शनि खेलते हुए छिपने के लिए राजेंद्र सिंह के मकान के पीछे चला गया। अंधेरा होने के कारण शनि यहां पर बने सेफ्टी टैंक के खुले हुए ढक्कन को नहीं देख सका और इसी में गिर गया। काफी देर बाद शनि के साथ खेल रहे बच्चे उसे खोजते हुए सेफ्टी टैंक के पास पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

घटना को लेकर बदहवास परिजन भी वहां पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाल कर आननफानन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ढका होता सेफ्टी टैंक तो न होती घटना
चायल। तिल्हापुर मोड़ बाजार में सोमवार की देर शाम सेफ्टी टैंक में गिरने से हुई व्यापारी पुत्र शनि की मौत को लेकर घटनास्थल पर मौजूद रहे लोग भी बदहवास दिखे। लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही मकान मालिक राजेंद्र सिंह ने सेफ्टी टैंक को सफाई कराने के लिए खोला था। घटना में शनि की मौत होने से उसके साथ खेल रहे बच्चे भी बदहवास हालत में हैं। लोगों ने बताया कि अगर सेफ्टी टैंक ढका होता तो घटना टल गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें