फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निजी अस्पताल में मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा, भागे डॉक्टर-कर्मचारी

Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को पांच माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों को गुस्सा देख डॉक्टर और कर्मचारी वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

थुलगुला गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पांच माह के बेटे रियांश की तबीयत खराब होने पर पांच दिन पहले गुलामी पुर बाजार स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान रियांश ने दम तोड दिया। पिता राजेश ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे तो डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए।
सूचना के बाद आई पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मामले कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें