फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को पीटा, बनाया आपत्तिजनक वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक को पीटा, बनाया आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में जुए की फड़ में पहुंचे एक बालक को अल्पसंख्यक युवकों ने पीटा। उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। गुरुवार को वायरल वीडियो पर एसपी की नजर पड़ी तो वह बिफर पड़े। उन्होंने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक गांव में प्रतिदिन जुए की फड़ सजती है। वायरल वीडियो के मुताबिक जुआरियों के बीच गांव का ही एक अनुसूचित जाति का करीब 12 वर्षीय लड़का पहुंच गया। अल्पसंख्यक वर्ग के युवकों ने बच्चे को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अर्धनग्न करने के बाद ब्लेड से उसका निजी अंग काटने का प्रयास करते हुए वीडियो बनाया। जबर्दस्ती उससे नाचने के लिए कहा गया। आरोपियों ने बाद में खुद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि घटना के दिन ही पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। अब एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। वहीं चर्चा रही कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें