फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बसुहार में खुलेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, तलाशी गई भूमि

Thu, 11 Jul 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोला जाएगा। विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। इसमें डेढ़ हजार विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस विद्यालय का निर्माण परिषदीय स्कूल की जमीन पर होगा। इसके लिए नेवादा ब्लाॅक के बसुहार गांव में 10 एकड़ जमीन तलाश कर ली गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से हर जिले में एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खोल के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए ऐसे विद्यालय का चयन किया जाना है, जिसके पास 10 एकड़ तक जमीन उपलब्ध हो। यहां नेवादा ब्लॉक के बसुहार में इसके लिए भूमि तलाश कर ली गई है। जिला समन्वयक निर्माण वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास के अलावा, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग सेंटर के साथ मॉड्यूलर लैब आदि की सुविधा होगी। प्री नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक प्रत्येक कक्षा में तीन-तीन सेक्शन होंगे। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक संवर्ग व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगें। यहां स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी। रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग सेंटर के साथ कक्षा एक से कक्षा आठ तक कंपोजिट विज्ञान व गणित लैब बनाई जाएगी। कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की मॉड्यूलर लैब, कंप्यूटर लैब व लैंग्वेज लैब भी बनाई जाएगी। सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग पुस्तकालय होंगे। खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हाॅल भी होगा। सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई स्थापित की जाएगी। वाॅटर प्लांट, मिड डे मील किचन, डायनिंग हाल, वाशिंग एरिया, हैंड वाशिंग यूनिट की व्यवस्था भी होगी।


सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

मिड डे मील शेड, बाल वाटिका, पोषण वाटिका, बाल सुलभ फर्नीचर, मॉड्यूलर डेस्क व बेंच, वाई-फाई की सुविधा और सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था बनेगी।



निजी स्कूलों से बेहतर होंगी सुविधाएं

विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर, ग्रीन बेल्ट के साथ ही पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, रसोईघर आदि की बेहतर व्यवस्था भी होगी। इन स्कूलों को हाईटेक संसाधन के साथ खेलकूद समेत अन्य सुविधाओं से लैस करते हुए पंजीकृत विद्यार्थियों को शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर मिलेगी। यही नहीं आधुनिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ स्क्रीन पर शिक्षण कार्य करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, स्कूल में शिक्षा के साथ संचालित अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन



वर्जन
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए शासन से मिले निर्देश के मुताबिक नेवादा ब्लॉक के बसुहार गांव में 10 एकड़ भूमि तलाश कर ली गई है। कार्यदायी संस्था ने पखवाड़े भर पहले भूमि की मिट्टी का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।- कमलेश कुमार कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें