फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी के युवा उद्यमी को दी टूल किट

Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। विश्व सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी के युवा उद्यमी विनोद को केला के उत्पादों के निर्माण के लिए टूल किट दिया। इधर, चायल तहसील में युवा उद्यमियों को मदद के लिए ऋण मेला लगाया गया। इस दौरान विश्वकर्मा योजना से टूल किट का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

एमएसएमई अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ हैं। जिले के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा देते में योजना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। 27 जून को विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने केला के उत्पादों को तैयार करने वाले उद्यमी विनोद कुमार को टूल किट का वितरण किया।
वहीं चायल तहसील सभागार में मेगा कैंप लगाकार मुख्यमंत्री युवा योजना से 150 लोगों को ऋण वितरण किया गया। इसके अलावा क्षेत्री ग्रामीण बैंक ने अपनी अलग-अलग शाखाओं से 46 युवाओं को ऋण दिया। कार्यक्रम के दौरान ही ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम योजना के 46 लाभार्थियों को किट दी गई। जीएम डीआईसी केके अमर ने बताया कि जिले के अन्य बैंकों ने 29 युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया। इस मौके पर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें