पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन शुक्रवार को 28 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबला अंधावा के छोटा पहलवान और जालौन के ओमप्रकाश के बीच हुआ। 15 मिनट के लिए निर्धारित कुश्ती में दोनों पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव चला। अंत में छोटा पहलवान ने ओमप्रकाश को चित कर दिया। इसी तरह प्रसिद्धपुर के विजय शंकर पहलवान का मुकाबला लौंगावां के मेराज पहलवान से हुआ। इसमें मेराज पहलवान ने बाजी मारी।
चायल के अमरनाथ से घाटमपुर के लक्ष्मन का, सिरसी के अखिलेश से पिपरहटा के माधव पहलवान का मुकाबला हुआ। इस दौरान संजय सरोज, सुभाष पटेल,धर्मपाल सरोज, हाजी मुहर्रम अली, अनिल आंबेडकर, दिलीप सरोज, वीरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद