कड़ा के कुबरी घाट पर छट पूजा करती महिलाएं। संवाद
कुबरी घाट पर महिलाओं ने छठ महापर्व पर पूजा-अर्चना की। सोमवार शाम को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी और मंगलवार की भोर में उगते अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। यह चार दिवसीय पर्व बिहार और पूर्वांचल का प्रमुख त्योहार माना जाता है। अजूहा निवासी किरण टंडन ने बताया कि वह बिहार नहीं जा सकीं, इसलिए कड़ा के कुबरी घाट पर ही पूजा करेंगी।
इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडे ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।