फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे चौकीदार

Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 मांगाें को लेकर चौकीदार संघ शुक्रवार को धरने पर रहा। चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मांगों से भरा ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने चौकीदारों को अतिशीघ्र समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जिले के थानों में तैनात चौकीदार शुक्रवार को एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। चौकीदारों का कहना है कि वह गांवों में होने वाली हर छोटी बड़ी घटनाओं की जानकारी रखते हैं। फिर भी प्रशासन उन्हें मानदेय के रूप में केवल 1500 रुपये देता है।

जिससे उनका भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। चौकीदारों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उन्हें चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी घोषित किया जाए। और उन्हें दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये तथा बीमार होने पर निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने चौकीदारों को अतिशीघ्र समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर शिव बाबू,  राम बहादुर, श्याम लाल, जगरूप, जग्गू लाल, राम जी, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, राम लौटन, दशरथ लाल, शिव पूजन आदि चौकीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें