स्थानीय कोतवाली के थांबा अलावलपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थांबा अलावलपुर गांव के शिव प्रसाद व अर्जुन के बीच मछलीपालन को लेकर कुछ दिन से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार की शाम अर्जुन, भाई प्रेम, शत्रुघ्न, बेटे रामकुमार, पवन, खुल्ला और द्वारिका लाठी-डंडा व राड लेकर शिवप्रसाद के दरवाजे पर चढ़ गए। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। शिव प्रसाद के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में शिवप्रसाद, विश्वजीत, इंद्रजीत, पार्वती व सरिता देवी जख्मी हो गए। चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरफ मामला शांत कराया। विश्वजीत व इंद्रजीत की हालत गंभीर है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नशे का विरोध करने पर शराबी ने पत्नी-बेटी का फोड़ा सिर
थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव की बच्ची देवी पत्नी राज सिंह ने बताया कि उसका पति शराब का लती है। नशे का विरोध करने पर वह रोजाना पीटता है। घर-गृहस्थी के सामान तोड़कर नष्ट कर देता है। वह किसी तरह मजदूरी कर बच्चों की परवरिश करती है। बताया कि बृहस्पतिवार को भी वह नशे में धुत होकर आया और लाठी-डंडों से उसे पीटने लगा। चीखपुकार सुन पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। पिटाई से बच्ची का सिर फट गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
Chatting sticks in two sides, five injured, two serious- फोटो : KAUSHAMBI
Chatting sticks in two sides, five injured, two serious- फोटो : KAUSHAMBI