फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा एक्सप्रेस के समय में बदलाव, सिराथू सुबह 4:58 बजे पहुंचेगी ट्रेन

Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया है। संशोधित समय सारिणी 28 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इसके तहत ट्रेन के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने और प्रस्थान करने के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


नई समय सारिणी के अनुसार, आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से रात 10:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन और झींझक होते हुए ट्रेन सुबह 3:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन सुबह 4:20 बजे फतेहपुर और 4:58 बजे सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 6:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और आगे शंकरगढ़, डभौरा और मानिकपुर जंक्शन होते हुए ट्रेन रीवा की ओर रवाना होगी। समय में बदलाव से यात्रियों को नई समय सारिणी के अनुसार यात्रा की योजना बनानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें