फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से पलटी कार, सवार गंभीर

Wed, 14 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से पलटी कार, सवार गंभीर
विज्ञापन

- पुलिस ने पीछा कर डंपर को कादीपुर के समीप पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के परसरा चौराहे के समीप मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खाईं में चली गई। राहगीरों ने कार में फंसे जख्मी सवार को बाहर निकालने के साथ पुलिस को खबर दी। पुलिस ने पीछा कर मौके से भाग रहे डंपर को चालक समेत कादीपुर से पकड़ लिया है।
विज्ञापन

भरवारी कस्बे के नई बाजार निवासी कुशाग्र प्रजापति मंगलवार को कार से प्रयागराज जा रहे थे। परसरा चौराहे के समीप प्रयागराज की ओर से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सड़क में कई बार पलटने के बाद खाईं में चली गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कुशाग्र को बाहर निकाला। पुलिस ने इलाज के लिए भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें