फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल तहसीलदार ने अपने ही फैसले पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल तहसीलदार ने अपने ही फैसले पर लगाई रोक
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष बार एसोसिएशन से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। कोरोना संक्त्रस्मण के चलते न्यायालय बंद होने के बावजूद चायल तहसीलदार ने कथित तौर पर एक मामले में एकपक्षीय फैसला दे दिया। इसकी जानकारी होते ही वकील बिफर पड़े। वकीलों ने सोमवार को अध्यक्ष बार एसोसिएशन से शिकायत की। इसके बाद हड़ताल की आशंका को देखते हुए तहसीलदार ने आननफानन में फैसले पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

सरायअकिल की शकुंतला सिंह पत्नी सुशील सिंह का विजय सिंह से जमीन का विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि शकुंतला सिंह के पति ने वर्ष 1993 में विजय सिंह से बरई गांव स्थित उसकी करीब पौने दो बीघा जमीन का रेहननामा कराया था। विजय सिंह के मुताबिक वह तय समय पर रुपये दे रहा थाए लेकिन सुशील सिंह और शकुंतला सिंह ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। इन लोगों ने 2001 में दीवानी अदालत में मामला पेश कर दिया। अदालत ने रेहननामा को बैनामा में तब्दील करने का आदेश दिया। सुशील सिंह ने 2003 में तहसीलदार के यहां अमल दरामद के लिए वाद दाखिल किया जो साक्ष्य के अभाव में खारिज कर दिया गया। फिर सुशील सिंह की 2018 में मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी शकुंतला सिंह ने 12 अगस्त को तहसीलदार न्यायालय में वाद दाखिल किया। तहसीलदार ने 19 अगस्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए तिथि निर्धारित की। जबकि 19 अगस्त को बार एसोसिएशन के महामंत्री सगीर अहमद ने एक साथी अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण न्यायालयीय कार्य बंद करने का ज्ञापन भी दिया था। लिहाजा कोर्ट बंद थी। आरोप है कि बंदी के बावजूद तहसीलदार ने शकुंतला देवी के पक्ष में आदेश पारित कर दिया। आदेश पारित होने की सूचना पाते ही वकीलों में रोष व्याप्त हो गया। सोमवार को अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मान सिंह से शिकायत की। मामले में तहसीलदार श्याम कुमार का कहना है कि एकपक्षीय आदेश का आरोप लगाने वाले पक्ष को तीन बार नोटिस दी गई थी। पक्ष नहीं रखने पर फैसला दिया गया। तहसीलदार के मुुताबिक उन्होंने अपना फैसला रद्द कर दिया है। अब तारीख दी जाएगी। इसमें दोनों पक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें