फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल विधायक ने सुनीं 237 पीड़ितों की समस्याएं

विज्ञापन
Chail MLA listened to 237 victims' problems - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल विधायक ने सुनीं 237 पीड़ितों की समस्याएं
विज्ञापन

मंझनपुर (संवाद)। चायल विधायक संजय गुप्ता ने शनिवार को सरायअकिल स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की। करीब 237 मामले सामने आए। इसमें 15 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मुस्तफाबाद गांव की अनीता देवी दर्जनों महिलाओं के साथ विधायक से मिली। उसने बताया कि गांव में रास्ता और नाली जैसी जरूरी सुविधाओं का टोटा है। सरायअकिल के पिंटू ने गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विधायक ने शासन को चिट्ठी लिख दी। पेरई के रामसिंह, गौरा की लक्ष्मी देवी, पनारा गोपालपुर की रामकली, दरियावां की संगीता देवी आदि ने प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने की समस्या बताई। विधायक ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी तरह की कोई मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें