फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी

Wed, 26 Nov 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2015 के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को इस बार 79 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। जबकि परीक्षा केंद्रों की पहली सूची में 72 स्कूलों को सेंटर बनाया गया था। देर शाम सूची जारी होते है पहली सूची से बाहर रहे कई स्कूलों के संचालकों के चेहरे जहां खिल गए। वहीं इससे कई प्रबंधकों को निराशा हुई है।
विज्ञापन



हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा इस बार 17 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा में जिले के 56 हजार 582 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए मंगलवार को परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

 जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि इस बार राजकीय बालिका इंका सिराथू, कड़ा, महगांव इंका महगांव, आदर्श ग्राम सभा इंका चरवा, लालबहादुरशास्त्री इंका चायल, आदर्श इंका सरायअकिल, कस्तूरबा गांधी बालिका इंका, हुबलाल इंका भरवारी, महेश्वरी प्रसाद इंका आलमचंद, दुर्गा देवी इंका ओसा, देशबंधु इंका बैसकांटी, जिला पंचायत इंका पश्चिमशरीरा, जवाहरलाल नेहरू इंका सरसवां, कौशाम्बी इंका कौशाम्बी, कौशाम्बी उमावि कोठी कनैली, एसएबी इंका सैनी, मानसिंह इंका अलीपुरजीता, हनुमान इंका अजुहा, रणजीत पंडित इंका शहजादपुर, फिरोजगांधी इंका शमसाबाद, सरदार बल्लभभाई पटेल इंका सरायअकिल, रियाज इंका उखैयाखास, दयानंद सरस्वती इंका अजुहा, विट्ठलभाई पटेल शिक्षा सदन इंका उदहिनखुर्द, शिवमंगल सिंह इंका अंबाईबुजुर्ग, द्विवेदी महादेव प्रसाद बाइंका यज्ञस्थल महिला, श्रीमती सम्पत्ति देवी लघु ग्रामीण उद्योग इंका सोनौली, आरके भार्गव बाइंका टेंवा, बनवारीलाल गौतम बाइंका सरायअकिल, रामधनी मौर्य इंका पथरावां, एसएन इंका सिराथू, जनता इंका पहाड़पुर, बाबूलाल शुक्ल इंका बारातफारीक, के एस इंका का नेमई, श्रीमती आशा देवी यादव बाइंका धुमाई कनवार, सेठ मैकूलाल बाइंका कानेमई, देवशरण स्मारक इंका टेनशाह देवरा, शीलादेवी उमावि उदहिनखुर्द, एनडी गर्ल्स इंका भरवारी, धर्मराज सिंह उमावि  मलकिया,  उदयश्याम इंका सिराथू, स्व0 सुरेन्द्र कुमार इंका टिकरा मवई, वशिष्ठ बालिका इंका मंझनपुर, चौधरी दिरगज सिंह उमावि देवनगर अलीपुरजीता, अजीजशेख बदरूद्दीन उमावि समदा, धनपत सिंह उमावि त्रिलोकपुर, श्रीरामकृपाल सिंह इंका डूडीरानीपुर, राममनोहर सिंह उमावि तिल्हापुरमोड़, जनहितकारी इंका चाकवन चौराहा, श्रीमती लक्ष्मी देवी इंका फैजीपुर, धर्मा देवी इंका केन कनवार, पंडित रामपाल तिवारी उमावि हटवा रामपुर मडूकी, सुंदरलाल सिंह उमावि खेरवा नारा, शिवनारायण सिंह उमावि अटसरई डोरमा, महादेव प्रसाद मौर्य इंका सेलरहा पश्चिम, ननकू भगत सिंह भोला सिंह उमावि जगन्नाथपुर,  पंडित जगदीश नारायण  मिश्र इंका पांडेयमऊ भरवारी,केशव सिंह माता रामदुलारी इंका कुण्डावी, पंडित जगतनारायण विद्या निकेतन इंका रमदयालपुर काजू, श्री राम सिंह इंका शिवपुर बसोहनी, आरएल सिंह यादव उमावि अइमापुर साखा, चौधरी दिरगज सिंह इंका चकसैयदराजे, छत्रपाल मौर्य उमावि मीरापुर दारानगर,  रामसिंह रामरानी उमावि हकीमपुर अनेठा,  एसएन मौर्य  उमावि ओसा, स्व0 समाधि महराज बाबा सूरजपाल दास इंका नसीरपुर, शहीद चंद्रशेखर आजाद इंका गोपाल का पुरवा परास, श्याम किशोर सिंह इंका जवई पंडरी, श्रीचंद्रपाल सिंह उमावि निदूरा डोरमा, दिलसुख यादव उमावि जमदुआ,  स्व0 रानी देवी उमावि बरई बंधवा, श्रीमती सुशीला देवी उमावि फराहिमपुर,  अनवररूल हक सिद्दीकी गर्ल्स इंका रसूलपुर टप्पा, मोइनुद्दीन जैनुद्दीन आब्दीन बालिका उमावि दारानगर, बेला देवी उमावि सेवढ़ा, राजकीय आश्रम पद्धति इंका सेसा, धनपत्ति देवी श्याम नारायण उमावि थुलगुला, श्रीसत्य नारायण  कामता प्रसाद शुक्ल शिक्षा निकेतन मंगरोहनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय और दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में चस्पा कर दी गई है। साथ ही सूची को मंडलायुक्त और संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें