बिहार में सरकार बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता। स्रोत : मीडिया प्रभारी
- फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार की इस एतिहासिक जीत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि बिहार की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। यह जनादेश एनडीए की जनसेवा, गरीब कल्याण और विकसित भारत की नीतियों की जीत है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू, दीप चंद्र दिवाकर, संजय जायसवाल, वीरेंद्र सरोज, कविता पासी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।