फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बरसे बम, कौशाम्बी में दागे गए पटाखे

Wed, 27 Feb 2019 12:58 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/कड़ा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों की कायरतापूर्ण घटना का देश की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की चौकियों में भारतीय सेना बमों की बरसात कर रही थी तो जश्न में डूबे जिले के लोग होली और दीवाली जैसी खुशियां एक साथ मना रहे थे। पाकिस्तान में सेना के विस्फोट पर जिले के लोगों ने पटाखे दागे।
विज्ञापन


सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर अपनी ताकत का एहसास कराया। मंगलवार को टीवी चैनलों पर देश के शूरवीरों की गाथा जैसे सामने आई समूचा दोआबा जश्म में डूब गया। पुलवामा की घटना का रंज तो था लेकिन सबसे बड़ी खुशी पाक को मुहतोड़ जवाब देने की थी। लोगों ने अपनी खुशी का अंदाज अलग-अलग तरीके से बयां किया। सिराथू तहसील के देवीगंज बाजार में सर्जिकल स्ट्राईक की जानकारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर निकल पड़े।

लोगों ने मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान नीरज साहू, अमित केसरवानी, अनूप साहू, इंद्रकुमार, मुन्ना मोदनवाल, प्रेमचंद्र आदि लोग मौजूद रहे। सैनी चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण केसरवानी की अगुवाई में लोग ढोल-नगाड़े की थाप पर खूब थिरके। इस दौरान आतिशबाजी करते हुए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर रमन केसरवानी, लवकुश अग्रहरि, शुभम मोदनवाल, अंकुश केसरवानी, घनश्याम, प्रभात भट्ट, कमल खत्री, मोहम्मद आरिफ, भोला रैदास, राज केसरवानी, अवधेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें