फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: केक काटकर 100 बच्चियों का जन्मदिन मनाया

Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
केक काटकर 100 बच्चियों का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अनंता, शुभ होली और कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पर सोमवार को विकास भवन में अनंता, शुभ होली और कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीडीओ ने केक काटकर 100 बच्चियों का जन्मदिन मनाया। बेहतर काम करने वाली 50 महिला कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, लैंगिक समानता आदि पर चर्चा की गई। सीडीओ ने कहा कि महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि वह बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पुलिस समेत अन्य विभागों की 50 महिला कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बच्चों के साथ आईं महिलाओं को बेबी किट भी दिया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य और होली की शुभकामनाएं भी सीडीओ ने दीं। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
समारोह के दौरान माध्यम शिक्षा से प्रधानाध्यापक रजनी सैनी, प्रवक्ता श्रद्धा मिश्रा, प्रिया शुक्ला, सहायक अध्यापक श्रद्धा द्विवेदी, सुशीला नाहर, पुलिस विभाग से निरीक्षक सुशीला तिवारी, उपनिरीक्षक नीलम राघव, कांस्टेबल पूनम सरोज, शचि, माला सिंह, एनआरएचएम से बैंक सखी स्वाती, रंजना प्रजापति, सरिता साहू, समूह सखी कमली, विद्युत सखी सावित्री देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज कुमारी, सुनीता देवी, आराधना मिश्रा, सुमन देवी, रंजना बेबी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सौम्या आनंद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता, सीएचओ रूमा, एएनएम अर्चना आर्या और आशा सुनीता समेत अन्य कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें