नेवादा ब्लाक के गोविंदपुर गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में मौजूद सीडीओ व अन्य अधिकारी,साथ ही मौ
क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. विनोद राम त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पेयजल, बिजली, सड़क, आवास, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
चौपाल के दौरान कुछ ग्रामीणों ने शिकायतों के समाधान में देरी की बात रखी। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नेवादा ब्लाक के गोविंदपुर गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में मौजूद सीडीओ व अन्य अधिकारी,साथ ही मौ