फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन बाद दोआबा से लौटी सीबीआई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
12 दिन बाद दोआबा से लौटी सीबीआई टीम
विज्ञापन

अवैध बालू खनन व परिवहन की जांच करने आई थी दो सदस्यीय टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बालू के अवैध खनन की जांच को आई दो सदस्यीय टीम एक दिन पहले ही कौशाम्बी से चली गई। 12 दिन तक जिले में टीम ने जांच-पड़ताल कर शुक्रवार को रवाना हो गई। अब सभी की निगाहें कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 के बाद स्वीकृत पट्टों को अदालत की ओर से अवैध करार दिए जाने के बावजूद बालू कारोबारियों ने बाधित अवधि की आड़ में अवैध खनन किया था। वर्ष 2016 में तो सिंडीकेट के गुर्गों ने जिले में डेरा डालकर यमुना बालू घाटों पर अवैध खनन का रिकार्ड ही तोड़ दिया था। मामला न्यायालय पहुंचा तो सीबीआई जांच बैठा दी गई। अब तक चार बार जिले में आ चुकी सीबीआई टीम की ओर से मामले में तत्कालीन खान निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। सीबीआई की दो सदस्यीय टीम पांचवीं बार 27 जनवरी को 15 दिवसीय दौरे पर जिले में आई हुई थी। ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में डेरा डाले टीम ने 13 दिन पड़ताल की। टीम ने सबसे पहले खनन एवं परिवहन विभाग से अवैध बालू परिवहन के आरोप में बंद रहे वाहनों से संबंधित अभिलेख कब्जे में ले लिए थे। इसके बाद कई वाहन मालिकों को तलब कर पूछताछ की। आरोपी तत्कालीन खान निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, पूर्व खान निरीक्षक राजरंजन को तलब कर पूछताछ किया। सिहोरी टोल प्लॉजा पर पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही पुराने रिकार्ड चेक किए थे। सीज की गई बालू का निरीक्षण करने घाटों तक गए। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर एक दिन पहले ही शुक्रवार को टीम साक्ष्य जुटाकर दिल्ली रवाना हो गई। टीम के बैरंग लौटने से जहां बालू कारोबार से जुड़े लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं जांच के बाद कार्रवाई को लेकर आशंकित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें