फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बालू कारोबारी व सिंडीकेट के गुर्गे से किया पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अवैध बालू खनन व परिवहन की जांच करने आई सीबीआई टीम ने चौथे दिन दो बालू कारोबारियों व कौशाम्बी में मौजूद सिंडीकेट के गुर्गे से पूछताछ किया। अवैध परिवहन से जुडी फाइलें तलब किया। खान अधिकारी से भी पूछताछ किया। टीम की सक्रियता से बालू कारोबारियों, खनन व परिवहन से जुड़े तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मई 2012 के बाद स्वीकृत पट्टों को न्यायालय ने अवैध करार दे दिया था। इसके बाद भी बालू कारोबारियों ने जिले में बाधित अवधि की आड़ में अवैध बालू खनन किया था। रही सही कसर वर्ष 2016 में सिंडीकेट ने पूरी कर दी। कथित सिंडीकेट के गुर्गो ने जिले में डेरा डालकर जिलेभर के यमुना बालू घाटों पर अवैध खनन किया। मामला न्यायालय पहुंचा तो सीबीआई जांच बैठा दी गई। अब तक सीबीआई टीम चार बार जिले में आकर जांच कर चुकी है।
मामले में तत्कालीन खान अधिकारी समेत आठ कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर अंतिम रूप देने के प्रयास में है। 27 जनवरी को पांचवी बार सीबीआई टीम कौशाम्बी आई है। यहां ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में डेरा डाले टीम ने चौथे दिन गुरुवार को खान अधिकारी से बालू परिवहन की कम्पाउंडिंग फाइल तलब किया। साथ ही दो काबरोबारियों एवं कौशाम्बी में मौजूद सिंडीकेट के गुर्गे से पूछताछ किया। टीम ने रोके के बाद चले बालू घाटों के बावत जानकारी किया। सीबीआई के सवालों से सभी ठंड में भी पसीना पोछते रहे। माना जा रहा है कि इस बार टीम दो साल से चल रही जांच का पटाक्षेप कर ने आई है। टीम के जिले में डेरा डालने से कारोबारियों में एक बार फिर से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें