फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख-प्यास से तड़प कर आधा दर्जन गोवंश की मौत, कुत्तों ने नोंच खाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भूख-प्यास से तड़प कर आधा दर्जन गोवंशों की मौत
विज्ञापन

नेवादा विकास खंड के बरौलहा की गोशाला में बीमार हैं 15 गोवंश
चायल। नेवादा विकास खंड के बरौलहा स्थित अस्थाई गोशाला में भूख-प्यास से तड़प कर आधा दर्जन गोवंश की मौत हो गई, जबकि तमाम मवेशी बाड़ा तोड़कर भाग निकले। मृत मवेशियों के शव को कुत्तों ने नोच खाया। जानकारी के बाद भी विकास या पशु पालन विभाग का कोई अफसर मौके पर पहूुंचा। प्रधान ने घटना के बाबत खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

बरौलहा गांव की प्रधान विमला देवी का कहना है कि पिछले दिनों खंड विकास अधिकारी ने मौखिक तौर पर अस्थाई गोशाला बनवाने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने गोशाला का निर्माण करा दिया। करीब पांच दर्जन मवेशी गोशाला में रखे गए। मवेशियों की देखभाल के लिए एक केयर टेकर भी रखा गया। इसके बावजूद शासन की तरफ से गोशाला निर्माण व मवेशियों के चारे-पानी के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। तीन दिन पहले पगार नहीं मिलने के कारण तीन महीने से काम कर रहा केयर टेकर भी भाग गया। इसकी वजह से काफी दिक्कत आई। जिसके चलते रविवार की रात छह गोवंश की मौत हो गई। जबकि 15 बीमार है। पशु पालन विभाग की तरफ से भी मवेशियों का इलाज करने के लिए नहीं पहुंचा। सुबह गांव के लोग गोशाला की तरफ गए तो देखा कि कुत्ते मृत मवेशियों को नोंच कर खा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल बीडीओ नेवादा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें