फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बंद घर से नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड- 24 शहीद गुलाब सेन नगर के बिसुई रोड निवासी महिला के घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। 18 दिन बाद घर लौटने पर दंपती को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

आशा त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पुत्री के घर फतेहपुर गई थीं। घर पर कोई नहीं था और ताला बंद था। शुक्रवार सुबह लौटने पर कमरों और अलमारी के ताले टूटे मिले। जांच करने पर हार, चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र शामिल हैं। बहू के लौटने पर अन्य गहनों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें