फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीवार में सेंध काटकर दो घरों से नकदी और जेवरात चोरी

Wed, 17 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अशरफपुर गांव में दीवार में कटी सेंध। स्रोत- पीड़ित
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के अशरफपुर गांव में सोमवार रात दीवार में सेंध काटकर दो घरों में घुसे चोरोंं ने नकदी और जेवरात उठा ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामियों के होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अशरफपुर गांव निवासी किसान लवकुश सोमवार रात खाना खाकर परिजनों के साथ छत पर सो गए। देर रात घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर घुसे चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोर संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखा मंगलसूत्र, लाॅकेट, अंगूठी व चांदी की पाजेब, करधनी समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवरात उठा के गए।
इसके बाद छत के रास्ते पड़ोसी शिवबरन के घर में घुसे चोरों ने 15 हजार रुपये नकदी समेत 10 बोरी गेहूं और चावल समेत कपड़े भी उठा ले गए। मंगलवार सुबह कमरे का बिखरा समान देख गृहस्वामियों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें