फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राजवेंद्र के शव मिलने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jun 2024 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजवेंद्र के शव मिलने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

प्रेमी महिला के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था शव
एयरपोर्ट कोतवाली के चंद्रसेन गांव में शुक्रवार रात हुई थी घटना
(फालोअप)
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चंद्रसेन गांव में शुक्रवार रात महिला से उसके ससुराल मिलने गए युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांजा गांव निवासी राजवेंद्र सिंह (30) उर्फ विकास प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित रेलवे स्लीपर प्लांट में नौकरी करता था। शुक्रवार को वह एक महिला से मिलने उसके ससुराल चंद्रसेन गांव गया था। भनक लगने पर महिला के ससुरालवालों ने राजवेंद्र को कमरे में बंद कर उसके परिजनों को बुला लिया था। मामले में दोनों पक्षों की रात भर पंचायत चली थी। कोई नतीजा नहीं निकलने पर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक का शव छत के चुल्ले में चादर के फंदे से लटका मिला था। पिता नरपत सिंह का आरोप था कि महिला ने षड्यंत्र के तहत फोन कर राजवेंद्र को अपने घर बुलाया था। इसके बाद उसके पति फूल सिंह, कमल सिंह, बादाम सिंह व रणधीर सिंह, बेटे मंजीत सिंह निवासी चंद्रसेन और दिनेश निवासी गांजा ने मिलकर गला दबा कर राजवेंद्र की हत्या कर खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने से युवक के मौत की रिपोर्ट आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें