फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू के सरिया व्यापारी पर 60 लाख की धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा के सहयोगी के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे कस्बे के सरिया कारोबारी पर 60 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा सैनी पुलिस ने दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही कारोबारी परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बांदा जनपद के बिसंडा कस्बा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह व्यावसायिक फर्म विंध्याचल इंटरप्राइजेज तिंदवारी रोड बांदा के मुख्य पार्टनर है। सिराथू कस्बे के कृष्ण चंद्र उर्फ अंशू के साथ उसका व्यवसायिक संबंध था। दोनों मिलकर पिछले कई वर्षों से सरिया का व्यवसाय कर रहे थे।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी कपिल अग्रवाल की अग्रवाल फर्म स्टील्स के खाते में वह माल आपूर्ति का पैसा जमा करते थे। ज्ञानेंद्र गुप्ता का आरोप है कि उसने अपने सहयोगी के जरिये अग्रवाल फर्म स्टील्स के खाते में छह किस्तों में माल आपूर्ति के लिए 60 लाख रुपये भेजे।
विज्ञापन

लेकिन, माल आपूर्ति नहीं हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत कृष्ण चंद्र से की। उसने जल्द माल का आश्वासन दिया। साथ ही माल आपूर्ति से जुड़े 13.39 लाख के दो फर्जी बिल ज्ञानेंद्र को दे दिए।
वहीं, मासिक रिटर्न दाखिल करने के दौरान अग्रवाल स्टील्स फर्म से बिना ई-बिल के 20 दिसंबर को दो किस्तों में 13.39-13.39 लाख के दो फर्जी बिल जारी होने की जानकारी उन्हें मिली। जबकि, दोनों बिलों की माल आपूर्ति हुई ही नहीं थी।
इसकी जानकारी होने पर वह कृष्ण चंद्र के घर आए। वह माल के एवज में दी गई रकम मांगने लगे तो आरोपी कृष्ण चंद्र ने जान से मारने की धमकी दी और रकम वापस करने से इन्कार कर दिया।
पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश व ज्ञानेंद्र की तहरीर पर बृहस्पतिवार को सैनी पुलिस ने आरोपी कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें