कोर्ट के आदेश पर एक साल बाद दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा
सरायअकिल। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एक साल मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के छेकवा गांव निवासी अर्चना सिंह ने बताया कि 17 सितंबर 2022 की शाम सात बजे गांव के श्याम सिंह, हनुमंत सिंह व अंशुमान सिंह पुरानी रंजिश में घर में कर तोड़फोड़ और मारपीट। घटना की सूचना उसी दिन सरायअकिल थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस के इस रवैये पर दूसरे दिन एसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूरन न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने श्याम सिंह, हनुमंत सिंह व अंशुमान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद