भाइयों को पीटने में तीन के खिलाफ केस दर्ज
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेवड़ियापर गांव में छह जनवरी को खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में अशोक व उसके भाई को पीटकर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रेवड़ियापर निवासी अशोक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छह जनवरी को खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछाकर आया था। सात जनवरी सुबह अपने भाई के साथ खेत पहुंचा तो पाइप नेन्हुवा गांव के रामनरेश ने अपने खेत में लगा लिया था। विरोध करने पर रामनरेश ने साथी दुर्गेश और गुलाब के साथ मिलकर मारपीट की थी। इससे दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को अशोक की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।