फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात के खिलाफ मुकदमाा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खेरवा मजरा बरौला में मासूम बेटी की पिटाई कर मुंह में मिर्च ठूंसने वाली विवाहिता ने भी ससुरालियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ देहज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खेरवा मजरा बरौला गांव निवासी सत्येंद्र कुमार प्राइमरी शिक्षक हैं। उनकी तैनाती इन दिनों बहराइच जिले के रतनपुर प्राइमरी स्कूल में है। सत्येंद्र की पत्नी श्वेता गौतम ने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2022 को हुई थी। फिलहाल दंपती को 10 माह की बेटी शानवी है।
आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराली 10 लाख रुपये दहेज की मांगकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं हाेने पर तीन अक्तूबर की रात पति ने उसे मारापीटा और दो दिन तक घर के कमरे में कैद रखा।
विज्ञापन

इसके बाद उल्टा उसके ही खिलाफ 10 माह की मासूम को पीटने का आरोप लगाते हुए पांच अक्तूबर को मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। खबर मिलने पर सात अक्तूबर को उसके मायके से पिता हरिश्चंद्र और भाई राहुल आए तो ससुरालियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सत्येंद्र कुमार, जेठ लवलेश, कमलेश, देवर जितेंद्र, चचिया ससुर रंपतपति के भांजे अनुज व अमित निवासी अल्लोपुर थाना कुंडा प्रतापगढ़ समेत सात के खिलाफ केस कराया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें