फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर पति, ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर पति, ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

प्रयागराज में ब्याही दोआबा की बेटी की उत्पीड़न से मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रयागराज में ब्याही दोआबा की एक बेटी को ससुरालियों ने दहेज केे लिए प्रताड़ित किया। गर्भावस्था में उपचार नहीं कराकर तड़पा-तड़पाकर उसे मार डाला। मामले में अदालत के निर्देश पर गुरुवार को डेढ़ साल बाद तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के पंवारा निवासी सूर्यबली पुत्र त्रिलोक ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेनू का विवाह करीब ढाई साल पहले प्रयागराज के थरवई थाना स्थित मेढ़वा गांव में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन रवैये में बदलाव नहीं आया। पीड़ित की मानें तो जनवरी 2018 में उसकी बेटी गर्भवती थी। ससुरालीजनों ने उसका उपचार नहीं कराया। लिहाजा खून की कमी व अन्य बीमारियों के कारण दस जनवरी 2018 को बेटी की मौत हो गई। बताया कि आरोपियों के खिलाफ तभी पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन प्रयागराज पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति बृजभान, ससुर सूर्यभान व सास रेशमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। करारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें