फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध लगा चोरी मामले में पिता-पुत्रों समेत चार पर मुकदमा

Mon, 14 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बैर गांव में सेंध लगाकर हुई नकदी-गहने की चोरी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के बैर आमद करारी गांव का ओमप्रकाश किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात चोर उसके मकान से 20 हजार रुपये नकद व करीब दो लाख के गहने समेट ले गए थे। पीड़ित गृहस्वमी ने पड़ोस के ही पिता-पुत्रों समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित का कहना है कि चोरी के दौरान एक आरोपी का शॉल उसके घर में छूट गया था। घटना की सुबह उसका बेटा छत पर बने उसके पैरों का निशान भी मिटाते हुए देखा गया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें