फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली इलाके के केन कनवार गांव में पिछले दिनों संदिग्ध दशा में हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है।
विज्ञापन



फतेहपुर जिले की नई बाजार खागा गांव की साधना देवी पुत्री हरिश्चंद्र की शादी तीन साल पहले सैनी के केन कनवार गांव निवासी वीर अभिमन्यु के साथ हुई थी। हरिश्चंद्र ने बताया कि शादी में मिले उपहार से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। साल भर पहले साधना को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया।

गंभीर रूप से जख्मी साधना ने 22 फरवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर अदालत की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने पति वीर अभिमन्यु, सास ज्ञानमती, ननद पिंकी देवी, ससुर बुधराम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बीजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर की पिटाई



मंझनपुर। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव की एक विवाहिता ने बताया कि 16 मई की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीट दिया। 25 सौ रुपये भी आरोपी उठा ले गया। शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला



मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली के महगांव गांव की युसरा अख्तर ने बताया कि साल भर पहले उसका निकाह चायल में अब्दुल के साथ हुआ था। निकाह में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक लाख रुपये लाने को लेकर उस पर दबाव बनाया जाता था। इसके अलावा सोने की भी मांग की जा रही थी। पिपरी कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पति अब्दुल, देवर मोहसीन, सास रूखसाना, ससुर अब्दुल मलिक समेत पांच लोगों के दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें