सरायअकिल क्षेत्र में सोमवार को एक युवती का अपहरण कर लिया गया। आरोपी पड़ोसी गांव का युवक है, जो उसे कार से अगवा कर ले गया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
युवती के भाई का आरोप है कि उसकी बहन सोमवार की शाम घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच बुआ राम का पुरवा गांव का एक युवक वहां कार से आया और उसकी बहन को अगवा कर ले गया।
गांव के लोगों ने उसे कार से जाते देखा तो इसकी जानकारी उसके भाई को दी। युवक ने कौशाम्बी थाने में बुआराम का पूरा गांव निवासी युवक के खिलाफ बहन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर बुआराम के पुरा निवासी अजय सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।