करारी। कोतवाली इलाके की एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित पक्ष ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक गांव की एक किशोरी को एक मई की शाम पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बहाने से गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद विषाक्त पानी पिलाकर अगवा कर लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी के घरवालों ने आरोपी के घर जाकर उलाहना दिया तो उन्हें धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने राजेश कुमार, जवाहर लाल, देवरी व सुकरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।