फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक वाचस्पति समेत 11 पर केस दर्ज

विज्ञापन
Case against 11 including former MLA Vespati - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूर्व विधायक वाचस्पति समेत 11 पर केस दर्ज
विज्ञापन

-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए सदस्यों को अगवा करने का भी इल्जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपचुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदार मधुपति के पति पूर्व विधायक वाचस्पति पर कानून का शिकंजा कसता दिख रहा है। उपचुनाव में पूर्व विधायक पर जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त एवं अगवा करने का आरोप लगाया गया है। वार्ड नं 22 की जिला पंचायत सदस्य के बेटे शिकायत व डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर रविवार की देर रात पूरामुफ्ती पुलिस ने पूर्व विधायक व दस अज्ञात समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से जिले का सियासी पारा गरम हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति की घेराबंदी के कारण अध्यक्ष अनामिका पटेल ने आठ अक्तूबर 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीच में लोकसभा चुनाव पड़ने के कारण रिक्त पड़ी कुर्सी पर डीएम को बतौर प्रशासक नियुक्त कर दिया। इधर 12 जुलाई को आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया तो दावेदारों में खलबली मच गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति ने भी दावेदारी के लिए तैयारियां तेज कर दी। इसी के तहत पश्चिमशरीरा के चांदेराई गांव में रहने वाली वार्ड नंबर 22 की जिला पंचायत सदस्य अवधरानी के बेटे जगजीत पटेल ने बताया कि 13 जुलाई को मधुपति के पति एवं सिराथू के पूर्व विधायक वाचस्पति ने पूरामुफ्ती के कोइलहा स्थित एमवीआईटी कॉलेज में सदस्यों को बुलाया था। जगजीत का कहना है कि पूर्व विधायक के साथ दस अन्य अज्ञात लोग भी मौजूद थे। आरोप लगाया कि उप चुनाव में पूर्व विधायक ने अपनी पत्नी मधुपति के पक्ष में रुपया लेकर मतदान करने का प्रलोभन दिया। जगजीत का कहना है कि वह इसका विरोध कर वहां से चला आया। माहौल देख जगजीत ने अपनी मां अवधरानी को उपचुनाव लड़ाने का फैसला किया। लेकिन इस माहौल में निष्पक्ष हो पाना संभव नहीं है। जगजीत का आरोप है कि आधे से अधिक सदस्यों को पूर्व विधायक ने अपनी गिरफ्त में कर रखा है। रविवार की शाम डीएम ने पूरे मामले की वीडियो रिकाडिँग सहित शिकायत डीएम से की। मांग किया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अगवा किए गए विधायकों को मुक्त कराने के साथ ही आरोपी पूर्व विधायक व समर्थकों पर केस दर्ज कराने की गुहार लगाई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसपी को मामले में कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद पूरामुफ्ती पुलिस ने देर रात पूर्व विधायक समेत 11 लोगों के खिलाफ धारा 364,506 तथा 171-ई के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें