फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना व मथुरा कांड बोल रहा है : साध्वी निरंजन

Wed, 22 Feb 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
 प्रदेश की स्थिति खराब है। सपा-बसपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। दोनों ने जमकर लूटा है। अखिलेश कह रहे हैं कि हमारा काम बोल रहा है। सही कह रहे हैं, कैराना कांड बोल रहा है, मथुरा कांड बोल रहा है। बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई और पुलिस तमाशा देखती रही। यही काम बोल रहा है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के उपरहार (महेवाघाट) में मंगलवार को भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


     साध्वी निरंजन ज्योति दोपहर करीब पौने एक बजे हेलीकाप्टर से जनसभा स्थल पहुंची। स्वागत के बाद उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते हैं साध्वी जहां जाती है, आग लगाती हैं। हां मैं आग लगाती हूं, परिवर्तन की आग लगाती हूं। 23 मार्च को आप भी भाजपा को वोट देकर सपा-बसपा के साम्राज्य में आग लगाकर अपने-अपने घरों में शांति से बैठे। सपा सरकार में अराजकता का ही माहौल रहा। हत्या, लूट, डकैती। मां बहनों की इज्जत से खिलवाड़ हुआ। पुलिस कुछ नहीं कर सकी। कहा कि कल्याण सिंह की सरकार में यही पुलिस वाले काम करते थे। अब यह दोबारा आपके लिए काम करेंगे, क्योंकि भाजपा की सरकार आ रही है।

बहन-बेटियों की आबरू सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। पीएम मोदी ने आपके लिए बहुत योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो इसका सीधे आपको लाभ मिलेगा। कहा कि भाजपा किसानों का कर्ज माफ करेगी, लड़कियों की इंटर तक की पढ़ाई मुफ्त में होगी। सीएम अखिलेश पूछ रहे हैं कि पीएम कसम खाकर कहें कि 24 घंटे वाराणसी को बिजली मिल रही है कि नहीं। हमारी संस्कृति कसम खाने की नहीं है, बल्कि काम करने की है। हम काम करेंगे। 23 मार्च को आप विकास कार्य के लिए भाजपा को वोट दें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें